भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की तैयारी तेज

बासुकिनाथ : बासुकिनाथ पंचवटी धर्मशाला में भागवत कथा समिति की बैठक हुई. जिसमें सर्वसम्मति से बासुकिनाथ में वार्षिक भागवत कथा कराने का निर्णय लिया गया. कथा का शुभारंभ 21-27 मार्च तक किया जायेगा. यज्ञ समिति के रविकांत मिश्र उर्फ मुन्ना मिश्र ने बताया कि कथा वाचन वृंदावन के कथा वाचक महाराज श्री संजीव कृष्ण ठाकुर […]

बासुकिनाथ : बासुकिनाथ पंचवटी धर्मशाला में भागवत कथा समिति की बैठक हुई. जिसमें सर्वसम्मति से बासुकिनाथ में वार्षिक भागवत कथा कराने का निर्णय लिया गया. कथा का शुभारंभ 21-27 मार्च तक किया जायेगा. यज्ञ समिति के रविकांत मिश्र उर्फ मुन्ना मिश्र ने बताया कि कथा वाचन वृंदावन के कथा वाचक महाराज श्री संजीव कृष्ण ठाकुर जी से करायी जायेगी.

मौके पर 1008 सुहागिन महिलाओं द्वारा भागवत कलश शोभा यात्रा निकाली जायेगी. समिति की अगली बैठक में सभी विंदुओं पर विस्तार से चर्चा होगी. मौके पर रविकांत मिश्र उर्फ मुन्ना मिश्र, बम बम पंडा, कुंदन झा, सारंग झा, राजकुमार साह, गोपाल साह, नंदलाल पाल आदि सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >