शिबू सोरेन ने किया योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास

दुमका : सांसद शिबू सोरेन ने मसलिया प्रखंड में ग्रामीण कार्य विभाग से बनने वाली दर्जन भर सड़क निर्माण योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किया. ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल से बनने वाले दो महत्वपूर्ण पुल का भी शिलान्यास किया गया. श्री सोरेन ने जिन पुलों का शिलान्यास किया है, उनका निर्माण गोलबंधा व श्यामपुर के बीच […]

दुमका : सांसद शिबू सोरेन ने मसलिया प्रखंड में ग्रामीण कार्य विभाग से बनने वाली दर्जन भर सड़क निर्माण योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किया. ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल से बनने वाले दो महत्वपूर्ण पुल का भी शिलान्यास किया गया. श्री सोरेन ने जिन पुलों का शिलान्यास किया है, उनका निर्माण गोलबंधा व श्यामपुर के बीच तथा बास्कीडीह पंचायत में कुरुवा व जोगीडीह के बीच शिला नदी पर होगा.

इन स्थानों पर बनेगी सड़क

कालीपाथर से बाबूपुर दुमका सीमा तक, मधुबन मोड़ से भालुसुंधिया तक, नवासार कैराबनी पथ दोघारा से कोलगी विराजपुर पहाड़ टोली बागदुमी होते हुए उगनपहाड़ी तक, गुमरो पीएमजीएसवाइ रोड से दुर्गामंडा नीलकोठी नवजोरा धुरमुंदनी होते हुए गाड़ापाथर, गोलबाजार एसएच रोड से गोटीडीह जेटकपाड़ा होते हुए पालाजोरी सीमा तक, आरइओ रोड गोलबंधा से दुंदिया तक, मोहलबना से जामबाद होते हुए पथराबाद तक, जबाबांक पीएमजीएसवाइ रोड से घुरमुंदनी होते हुए भोक्ताडीह तक, पलासी से तालडंगाल होते हुए झुंझको तक, धवरना पंचायत भवन से नयाडीह पंचायत भवन तक, लखियाडीह से कुशबेदिया होते हुए आमगाछी तक तथा खैरबनी से संताली बेदिया तक.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >