गिरफ्तारी की मांग को ले कर्मी दूसरे दिन भी धरने पर

रानीश्वर : प्रखंड मुख्यालय परिसर समक्ष रोजगार सेवक के साथ एक युवक द्वारा मारपीट किये जाने की घटना के बाद से सभी सरकारी कर्मचारी एकजूट होकर आंदोलन शुरू कर दिया है. घटना के दूसरे दिन शनिवार को भी कर्मचारी आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रखंड विकास कार्यालय के सामने धरने पर बैठ कर […]

रानीश्वर : प्रखंड मुख्यालय परिसर समक्ष रोजगार सेवक के साथ एक युवक द्वारा मारपीट किये जाने की घटना के बाद से सभी सरकारी कर्मचारी एकजूट होकर आंदोलन शुरू कर दिया है. घटना के दूसरे दिन शनिवार को भी कर्मचारी आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रखंड विकास कार्यालय के सामने धरने पर बैठ कर रोष पूर्ण प्रदर्शन किया. कर्मचारी संघ के सचिव मंजुर हुसैन ने बताया कि इस तरह की पुनरावृत्ति न हो तथा सभी कर्मचारियों की सूरक्षा सुनिश्चित हो साथ ही आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो इसी मांग को लेकर कर्मचारी धरने पर बैठे हैं. घटना के बाद दोषी पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन जारी रहेगा. धरने पर मंजुर हुसैन, अशोक कुमार अग्रवाल, विश्वनाथ सिंह, दीनबंधु पाल, जगबंधु मंडल, गोबिंद मंडल, रमेश हेंब्रम आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >