4000 माेतियाबिंद ऑपरेशन करने की योजना

दुमका : नव भारत जागृति केंद्र द्वारा सीबीएम की मदद से शुरू लोकनायक जयप्रकाश आंख अस्पताल आसपास के ग्रामीण इलाकों में नेत्र सुरक्षा को एक नया आयाम दिया है. पिछले वर्ष अस्पताल की ओर से 9 हजार 724 मरीजों का इलाज हुआ है. उक्त बातें नवभारत जागृति केद्र के अध्यक्ष गिरिजा सतीश ने कही. उन्होंने […]

दुमका : नव भारत जागृति केंद्र द्वारा सीबीएम की मदद से शुरू लोकनायक जयप्रकाश आंख अस्पताल आसपास के ग्रामीण इलाकों में नेत्र सुरक्षा को एक नया आयाम दिया है. पिछले वर्ष अस्पताल की ओर से 9 हजार 724 मरीजों का इलाज हुआ है. उक्त बातें नवभारत जागृति केद्र के अध्यक्ष गिरिजा सतीश ने कही. उन्होंने बताया कि

गांवों में आयोजित कर 149 नेत्र जांच शिविर के माध्यम से 8,489 रोगियों के आंखों की जांच हुई है. बताया कि अस्पताल में वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ मोहन और डॉ धीरज अपनी सेवा दे रहे है. कहा कि इस वर्ष अस्पताल द्वारा 4000 माेतियाबिंद ऑपरेशन करने की योजना है. तथा नेत्र सुरक्षा अभियान को पूरे संताल परगना में फैलाने के लिए अस्पताल की ओर से गोड‍्डा में एक विजन सेंटर खोला जा रहा है. जिसमें सामन्य जांच, इलाज और मुख्य अस्पताल तक रेफरल सेवा उपलब्ध रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >