लिट्टीपाड़ा विधायक डॉ अनिल मुरमू का निधन

दुमका : झामुमो के नेता सह लिट्टीपाड़ा विधायक डॉ अनिल कुमार मुरमू का मंगलवार की शाम 5.40 बजे निधन हो गया. डॉ मुरमू डायबिटीज से पीड़ित थे. सुबह से ही उनकी तबीयत नासाज थी. दिन के ढाई बजे उनकी तबीयत थोड़ी और खराब हो गयी, जिसके बाद उनके करीबी श्रीराम दुमका सदर अस्पताल से डॉ […]

दुमका : झामुमो के नेता सह लिट्टीपाड़ा विधायक डॉ अनिल कुमार मुरमू का मंगलवार की शाम 5.40 बजे निधन हो गया. डॉ मुरमू डायबिटीज से पीड़ित थे. सुबह से ही उनकी तबीयत नासाज थी.

दिन के ढाई बजे उनकी तबीयत थोड़ी और खराब हो गयी, जिसके बाद उनके करीबी श्रीराम दुमका सदर अस्पताल से डॉ एएम सोरेन को लेकर उनके कड़हरबिल िस्थत आवास पहुंचे. बाद में उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां तीन डॉक्टरों की टीम क्रमश देवाशीष रक्षित, डॉ एएम सोरेन तथा डॉ सुदीप्तो सिन्हा ने उनकी जांच की तथा मृत घोषित कर दिया.

परिवार के लोगों ने बताया कि उन्हें मिरगी जैसी परेशानी हुई, जिसके बाद उनका शरीर ठंडा पड़ गया.सुबह रांची निकलने वाले थे अनिल : मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को ही डॉ अनिल मुरमू अपने क्षेत्र से दुमका पहुंचे थे और दुमका के कड़हरबिल इलाके में अपने आवास में ठहरे हुए थे. विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए उन्हें बुधवार की सुबह रांची प्रस्थान करना था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >