बंद घर से लाखों की चोरी

दुमका : हर के न्यू कुमार पाड़ा में रहने वाले शिवनारायण राम के घर में लाखों रुपये के सामान की चोरी रविवार रात हो गयी. शिवनारायण राम का घर करीब एक माह से बंद पड़ा हुआ था. देर रात चोरों ने घर का वेनटीलेटर तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम […]

दुमका : हर के न्यू कुमार पाड़ा में रहने वाले शिवनारायण राम के घर में लाखों रुपये के सामान की चोरी रविवार रात हो गयी. शिवनारायण राम का घर करीब एक माह से बंद पड़ा हुआ था. देर रात चोरों ने घर का वेनटीलेटर तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार घर में रखे एलसीडी टीवी, इनवर्टर, स्टेबलाइजर, बैटरी, बरतन एवं कीमती जेवरात चुरा ले गये. आसपास के लोगों ने सुबह उठा तो शिवनारायण के घर के खपरैल छत को टूटा देखा. घर के पीछे गली से जाकर देखा, तो घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था. घरवालों के नहीं रहने की वजह से चोरी की प्राथमिकी किसी ने दर्ज नहीं करायी है.

जमीन मापी कराने की मांग : दुमका. शहर के बाबूपाड़ा निवासी बुजुर्ग शिव प्रसाद साह ने अनुमंडल पदाधिकारी से जमीन की अविलंब नापी कराने की मांग की है. दो महीने पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा कार्यपालक दंडाधिकारी व नगर थाना प्रभारी को तीन दिनों के अंदर नापी करा कर प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा गया था, लेकिन अब तक जमीन की मापी नहीं करायी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >