एक सप्ताह का दिया गया समय

प्रत्येक गांवों में कम से कम छह-छह डोभा का निर्माण का था आदेश प्रतिदिन प्रत्येक पंचायतों से सौ मजदूरों को मजदूरी करते हुए ऑनलाइन रिपाेर्ट दर्शाने के निर्देश की हुई अवहेलना रानीश्वर : मनरेगा कार्य में संतोषजनक प्रगति नहीं रहने से प्रखंड के 17 में से दस पंचायत के मुखियाओं से प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा […]

प्रत्येक गांवों में कम से कम छह-छह डोभा का निर्माण का था आदेश

प्रतिदिन प्रत्येक पंचायतों से सौ मजदूरों को मजदूरी करते हुए ऑनलाइन रिपाेर्ट दर्शाने के निर्देश की हुई अवहेलना
रानीश्वर : मनरेगा कार्य में संतोषजनक प्रगति नहीं रहने से प्रखंड के 17 में से दस पंचायत के मुखियाओं से प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया है़ इन मुखियाओं को एक सप्ताह का समय दिया गया है़ प्रखंड विकास पदाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि सात पंचायत को छोड़ कर शेष पंचायतों में मनरेगा के तहत डोभा निर्माण कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं है़ इन पंचायत के मुखियाओं को पहले भी सूचित की गयी थी.
कहा कि सरकार के आदेश की अवहेलना किये जाने से वैसे मुखियाओं के विरूद्ध पंचायती राज अधिनियम की धारा 107 के तहत वित्तीय क्षमता समाप्त की जा सकती है़ यदि मुखिया समय पर प्रगति संतोषजनक नहीं दे सकते हैं तो वैसे मुखियाओं पर कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी़ कुमिरदहा पंचायत सहित अन्य नौ पंचायत के मुखियाओं से स्पष्टीकरण पूछा गया है़ मनरेगा योजना के तहत प्रत्येक गांवों में कम से कम छह-छह डोभा का निर्माण किया जाना है तथा प्रतिदिन प्रत्येक पंचायतों से सौ मजदूरों को मजदूरी करते हुए ऑनलाइन रिपाेर्ट दर्शाया जाना है़ मुखिया सरकार के आदेश की अवहेलना कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >