हाट-बाजार के दिन बढ़े संबंधित मार्ग पर गश्ती

दिवंगत व्यवसायी संजय के घर पहुंची कल्याण मंत्री, एसपी को दिया निर्देश दुमका : समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी गुरुवार को शहर के नयापाड़ा में ए टीम ग्राउंड के बगल में रहने वाले स्व संजय भालोटिया के घर पहुंची तथा उनके परिजनों व आश्रितों से मिलकर ढांढस बंधाया तथा शोक संवेदना प्रकट की. मंत्री […]

दिवंगत व्यवसायी संजय के घर पहुंची कल्याण मंत्री, एसपी को दिया निर्देश

दुमका : समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी गुरुवार को शहर के नयापाड़ा में ए टीम ग्राउंड के बगल में रहने वाले स्व संजय भालोटिया के घर पहुंची तथा उनके परिजनों व आश्रितों से मिलकर ढांढस बंधाया तथा शोक संवेदना प्रकट की. मंत्री ने कहा कि वे इस शोक संतप्त परिवार के सदैव साथ हैं.
उन्होंने मौके से ही एसपी प्रभात कुमार को फोन कर उन मार्गो में विशेष गश्ती कराने पर जोर दिया, जिन मार्गो पर हाट-बाजार लगा करते हैं. उन्होंने हाट के दिन व स्थल को चिन्हित कर गश्ती की ऐसी ठोस व्यवस्था सुनिश्चित कराने पर बल दिया, ताकि ऐसी दुखद घटना की पुनरावृति कभी न हो सके. उन्होंने पुलिस गिरफ्त से बाहर गिरोह के अन्य अपराधियों को भी अविलंब गिरफ्तार करने को कहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >