शिक्षा केन्द्रों में नामांकन व संचालन में गति लाने का निर्देश

काठीकुंड : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला कार्यक्रम प्रबन्धक अशोक सिंह की अध्यक्षता में काठीकुंड प्रखंड के सभी पंचायत प्रेरकों की समीक्षात्मक बैठक हुई. जिसमें पंचायतवार लोक शिक्षा केन्द्रों में नामांकन व केंद्र संचालन में गति लाने के निर्देश दिए गये. जिन केन्द्रों में कम उपस्थिति है, वहां अनुश्रवण दल की सहायता से उपस्थिति […]

काठीकुंड : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला कार्यक्रम प्रबन्धक अशोक सिंह की अध्यक्षता में काठीकुंड प्रखंड के सभी पंचायत प्रेरकों की समीक्षात्मक बैठक हुई. जिसमें पंचायतवार लोक शिक्षा केन्द्रों में नामांकन व केंद्र संचालन में गति लाने के निर्देश दिए गये. जिन केन्द्रों में कम उपस्थिति है, वहां अनुश्रवण दल की सहायता से उपस्थिति बढ़ाने पर बल दिया गया.

मसलिया कार्यक्रम प्रबंधक नारायण चन्द्र महतो ने लोक शिक्षा केन्द्रों के कामों को सक्रिय रूप से करने को लेकर प्रेरित किया. बैठक में प्रेरकों को बेहतर करने को प्रेरित किया. मौके पर प्रेरक कालो मंडल, सिमन टुडू, छकु सिंह, दूरबीन किस्कू, अमिन हेम्ब्रम आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >