पिछले साल बेचा था धान अब तक नहीं मिले पैसे

रानीश्वर : आसनबनी लैंपस में एक साल पहले धान बेचे जाने पर भी किसानों को अभी तक भुगतान नहीं मिल सका है़ वर्ष 2016 में आसनबनी व चोपाबाथन लैंपस में किसान सरकारी दर पर धान बेचे थे़ कुछ किसानों को राशि उपलब्ध करा दी गयी है़ जबकि कुछ किसानों का अभी तक राशि नहीं मिल […]

रानीश्वर : आसनबनी लैंपस में एक साल पहले धान बेचे जाने पर भी किसानों को अभी तक भुगतान नहीं मिल सका है़ वर्ष 2016 में आसनबनी व चोपाबाथन लैंपस में किसान सरकारी दर पर धान बेचे थे़ कुछ किसानों को राशि उपलब्ध करा दी गयी है़ जबकि कुछ किसानों का अभी तक राशि नहीं मिल सकी है़ इतना ही नहीं किसान अपने बोरे में भर कर धान बेचे थे़ किसानों को उनका बोरा भी वापस नहीं मिला है़ किसान प्रदीप मंडल ने बताया कि पिछले से 55 बोरा में भर कर धान बेचा था़

लेकिन उन्हें उनका बोरा वापस नहीं लौटाया गया है़ आसनबनी लैंपस के सहायक प्रबंधक नरेंद्र राय ने बताया कि इस लैंपस से आठ लाख की राशि झारखंड राज्य खाद्य निगम के पास राशि बकाया है़ झारखंड राज्य खाद्य निगम से राशि उपलब्ध होने पर किसानों को उनका बकाया राशि भुगतान कर दिया जायेगा़ वहीं चावल मील मालिक द्वारा बोरा भी वापस करने पर किसानों को उनका बोरा भी वापस कर दिया जायेगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >