नोनीहाट : रामगढ़ के भंडारो गांव के पकू हांसदा व पानो हांसदा का घर हाथी ने तोड़ डाला व बोरा में रखे चावल भी खा डाला. भंडारो के वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि पांच दिनों से हाथी रात्रि में गांव के अंदर घूस कर लोगों को नुकसान पहुंचा रहा है.
लोग रत जगा करने को विवश हैं. घटना की सूचना वन एवं पर्यावरण कार्यालय के वन रक्षी जयकांत मंडल को कई बार दिये जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है. फिलहाल हाथी अमड़ो गांव के समीप जंगल में डेरा डाले हुए हैं.
सड़क हादसे में घायल : दुमका. दुमका-देवघर रोड पर सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.
