20 करोड़ से बनेगा समाहरणालय

दुमका : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि उपराजधानी दुमका से बायो मीट्रिक एटेंडेंस सिस्टम की शुरुआत की जायेगी. अभी रांची में सचिवालय में यह सिस्टम लगा है. दुमका में भी इसका प्रारूप तैयार होगा, ताकि व्यवस्था में सुधार हो और नया समाहरणालय भवन बनते के साथ इसे चालू किया जा सके. मुख्यमंत्री ने […]

दुमका : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि उपराजधानी दुमका से बायो मीट्रिक एटेंडेंस सिस्टम की शुरुआत की जायेगी. अभी रांची में सचिवालय में यह सिस्टम लगा है. दुमका में भी इसका प्रारूप तैयार होगा, ताकि व्यवस्था में सुधार हो और नया समाहरणालय भवन बनते के साथ इसे चालू किया जा सके.

मुख्यमंत्री ने उक्त बातें यहां 20.10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले समाहरणालय भवन के शिलान्यास समारोह में कही. इस सिस्टम के लागू होने से कार्य व्यवस्था सुदृढ़ होगी.

श्री सोरेन ने कहा : दुमका प्रमंडलीय मुख्यालय के रुप में स्थापित है, लेकिन सीमित संसाधन की कमी खलती रही है. अब विकास के कार्य की रफ्तार बढ़ने लगी है, तो आधारभूत संरचनाओं की और जरुरत महसूस हो रही है. अलग-अलग स्थानों पर कार्यालय होने तथा पदाधिकारियों के बैठने से निगरानी संभव नहीं हो पाती है.

समाहरणालय भवन बन जाने से एक काम के लिए आमजन को पूरे शहर में घूमने की जरुरत नहीं रहेगी. शिलान्यास समारोह में भवन निर्माण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी, आयुक्त एहतेशामूल हक, जिप अध्यक्ष पुलिस नाथ मरांडी, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, झामुमो के केंद्रीय सचिव विजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >