सीएम रांची-दुमका इंटरसिटी से आज पहुंचेंगे दुमका
दुमका : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को सुबह 6:45 बजे रांची-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस से दुमका पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री श्री सोरेन अपने दुमका भ्रमण के क्रम में बुधवार को को ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजनाओं का शिलान्यास सदर प्रखंड के आसनसोल के नवाडीह ग्राम व पारसिमला के बासमाता ग्राम में करेंगे. वे पत्ताबाड़ी से मसानजोड पथ के चौड़ीकरण व मजबूतीकरण कार्य का शिलान्यास झाझापाड़ा में करेंगे.
13 फरवरी को वे समाहरणालय भवन का शिलान्यास 10:30 बजे करेंगे, जिसके बाद सिद्पहाड़ी के राजपाड़ा एवं गोविंदपुर के कोलारकोन्दा में ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजनाओं का वे शिलान्यास करेंगे. 14 फरवरी को वे पुसारो में नवनिर्मित पुल का उद्घाटन 10:15 बजे तथा हथवारी से कोल्हड़िया के बीच हेंगरी नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण का शिलान्यास 10:30 बजे तथा नोनीहथवारी से बेदियाघाट के बीच मयूराक्षी नदी पर नवनिर्मित पुल का उद्घाटन 11 बजे करेंगे.
शिलान्यास व उद्घाटन कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद वे 14 फरवरी को हेलीकॉप्टर से 11:40 बजे बजे साहेबगंज के लिए प्रस्थान करेंगे.वहां राजमहल में माघी पूर्णिमा पर लगने वाले मेले का वे उद्घाटन करेंगे.
