डंपर की चपेट में आकर दो घायल

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानांतर्गत बासुकिनाथ काली मंदिर समीप बायपास रोड में डंपर (बीआर-08जी/2016) से ग्रामीण बाल-बाल बचे. ग्रामीणों ने बताया कि डंपर चालक शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहा था. अनियंत्रित होकर गाड़ी ने पुलिया में धक्का मार दिया. पुलिया का उपरी भाग टूट कर नाली में चला गया और पुलिया पर […]

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानांतर्गत बासुकिनाथ काली मंदिर समीप बायपास रोड में डंपर (बीआर-08जी/2016) से ग्रामीण बाल-बाल बचे. ग्रामीणों ने बताया कि डंपर चालक शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहा था. अनियंत्रित होकर गाड़ी ने पुलिया में धक्का मार दिया. पुलिया का उपरी भाग टूट कर नाली में चला गया और पुलिया पर बैठे कन्हैया ठाकुर व जर्मन सिंह घायल हो गये.

दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी में भरती कराया गया. सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और डंपर को जब्त कर थाने ले आयी तथा चालक को हाजत में डाल दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >