दुमका : प्ले स्कूल अंजली किंडर गार्टेन में सरस्वती पूजा के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल रहे प्रतिभागियों के बीच पारितोषिक वितरण किया गया. फैंसी ड्रेस में अर्णव, देवांजी व रिशा क्रम:श पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे.
वहीं पैंटिंग कौशल, हर्षित, साईं रंजन व हर्षित को पुरस्कृत किया गया. मुख्य अतिथि नगर परिषद् अध्यक्षा अमिता रक्षित ने पारितोषिक प्रदान किया. उपाध्यक्ष विनोद कुमार लाल ने भी बच्चों की प्रतिभा को सराहा और निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. मौके पर पार्थो दा, प्रो नितेश राज, अधिवक्ता अनंत प्रसाद मिश्र, प्राचार्या रत्ना रॉय, शिक्षिका संजीदा सिन्हा, अंजु कुमारी सिन्हा, संचिवता बागची, शंपा मोदी आदि मौजूद थे.
