सरकारी क्वार्टर से लापता युवती बरामद, प्रेमी फरार

शिकारीपाड़ा : दो दिनों से लापता एक युवती सूफी सोरेन को पुलिस ने मंगलवार को सरकारी क्वार्टर से बरामद कर लिया है. सोमवार को सूफी की छोटी बहन 13 वर्षीय पूर्णिमा सोरेन की लाश पुलिस ने अंबाजोड़ा के पास निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन से बरामद किया था. शव के मिलने व उसकी बड़ी बहन के लापता […]

शिकारीपाड़ा : दो दिनों से लापता एक युवती सूफी सोरेन को पुलिस ने मंगलवार को सरकारी क्वार्टर से बरामद कर लिया है. सोमवार को सूफी की छोटी बहन 13 वर्षीय पूर्णिमा सोरेन की लाश पुलिस ने अंबाजोड़ा के पास निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन से बरामद किया था.

शव के मिलने व उसकी बड़ी बहन के लापता होने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गयी थी. थाना प्रभारी प्लेयर किस्कू ने बताया कि सूफी अपने प्रेमी जॉन फ्रांसिस मुमरू के साथ शनिवार से उसी क्वार्टर में रह रही थी. हालांकि जॉन भागने में सफल में हो गया. ज्ञात हो है कि पूर्णिमा की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी मां पानमुनी मरांडी के बयान पर अज्ञात के खिलाफ भादवि की दफा 302, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >