जान देंगे पर जमीन नहीं

प्रस्तावित अस्पताल निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध हंसडीहा : हंसडीहा में 300 बेड वाले प्रस्तावित अस्पताल निर्माण का विरोध तेज होता जा रहा है. रैयतों ने इसे गरीब व किसान विरोधी बताया और सांसद निशिकांत दुबे का पुतला फूंका. रैयत लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि अस्पताल के संचालन की जिम्मेदारी निजी संस्था के […]

प्रस्तावित अस्पताल निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध

हंसडीहा : हंसडीहा में 300 बेड वाले प्रस्तावित अस्पताल निर्माण का विरोध तेज होता जा रहा है. रैयतों ने इसे गरीब व किसान विरोधी बताया और सांसद निशिकांत दुबे का पुतला फूंका. रैयत लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि अस्पताल के संचालन की जिम्मेदारी निजी संस्था के हाथों में होगी, जिससे ग्रामीणों को सस्ता इलाज मिलना संभव नहीं होगा.

रैयत जान देंगे, पर जमीन नहीं. पुतला दहन कार्यक्रम में लक्ष्मी राय, हरदयाल राय, पितांबर सिंह, सीताराम राय, पंकज जायसवाल, देवेश चौधरी, नेपाली राय, सावित्री देवी व रेशमी देवी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >