दुमका : झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग) के आह्वान पर जिला समाहरणालय सहित सभी प्रखंड व अंचल के तमाम प्रधान लिपिक व अन्य लिपिक अपनी मांगों के लिए आठवें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना पर डटे रहे. कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले जाने से जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंड व अंचल में कामकाज ठप पड़ चुका है.
हड़ताल के कारण कामकाज नहीं हुआ और लोग काफी परेशान रहे. जिला समाहरणालय में एकत्रित होकर आंदोलनरत अनुसचिवीय कर्मचारियों ने अपनी मांगों तथा सरकार की उपेक्षापूर्ण नीति को लेकर नारेबाजी की. कर्मचारियों ने कहा कि सरकार की धमकी की परवाह किये बगैर वे मांग पूरी होने तक आंदोलन पर डटे रहेंगे.
