स्थानीयता की नीति को लेकर जेडीपी ने दिया धरना
शिकारीपाड़ा : राज्य में स्थानीयता नीति लागू करने की मांग को लेकर झारखंड दिशोम पार्टी ने मंगलवार को शिकारीपाड़ा प्रखंड विकास कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. मौके पर बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को पांच सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन भेजा गया. संबोधित करते हुए जेडीपी के प्रमंडलीय अध्यक्ष स्टीफन बेसरा ने कहा कि राज्य गठन के 13 साल गुजर जाने के बाद भी अब तक स्थानीयता नीति तय नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है देश के करीब सभी राज्यों में अधिवास की नीति बनी है मगर आज झारखंड नहीं बना पाया है. उन्होंने कहा कि इस गंभीर मुद्दे को लेकर सरकार का रवैया सकारात्मक और स्पष्ट नहीं है. सरकार की कथनी और करनी में अंतर है.
ये सभी थे उपस्थित
जोसेफ मुमरू, रमेश सोरेन, राकेश हांसदा, शिबू टुडू, बबलू टुडू, गणोश सोरेन, मैनूजर मुमरू, होपना मुमरू, सिमोन बास्की, होपना टुडू, मैथ्यूस किस्कू, सुकू टुडू, सिमोन मुमरू, मानसन सोरेन आदि मौजूद थे.
