दुमका : भारतीय मजदूर संघ की बैठक बुधवार को जन पुस्तकालय में हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला महामंत्री विनोद राउत ने की. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश प्रसाद सिन्हा शामिल थे.
श्री सिन्हा ने संगठन के मजबूती व विस्तार पर चरचा की. जिलाध्यक्ष शिव शंकर गुप्ता ने कहा कि मार्च के अंतिम सप्ताह से सभी पंचायतों के पंचायत कमेटी के गठन की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. जिले में पचास हजार संगठित व अंसगठित महदूरो को जोड़ने का कार्य किया जायेगा.
बैठक का संचालन वरीय नेता कपिलदेव मिस्त्री ने किया. मौके पर किंकर शर्मा,धर्मेद्र प्रसाद, बलरात राय, नरेश मांझी, प्रकाश महतो, राजेश दास, बिजली देवी व कुंती देवी आदि मौजूद थे.
