प्राइवेट स्टैंड किरानी की हत्या

मृतक के भाई ने तीन को बनाया नामजद आरोपित मृतक के सिर में थे गंभीर चोट के निशान ससुराल में रह कर करता था रोजगार आरोपितों से थी अनबन जामा : जिले के जामा थाना क्षेत्र के लगवन गांव में एक प्राइवेट स्टैंड किरानी का शव पाया गया है. मृतक पटेल साह पिछले दो दशक […]

मृतक के भाई ने तीन को बनाया नामजद आरोपित

मृतक के सिर में थे गंभीर चोट के निशान
ससुराल में रह कर करता था रोजगार
आरोपितों से थी अनबन
जामा : जिले के जामा थाना क्षेत्र के लगवन गांव में एक प्राइवेट स्टैंड किरानी का शव पाया गया है. मृतक पटेल साह पिछले दो दशक से दुमका-भागलपुर रोड में भुरभुरी पुल चौक के पास स्टैंड किरानी का काम करता था. सुबह उसका रक्त रंजीत शव उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगवन परिसर में पाया गया. मृतक के सिर में गंभीर चोट थी. जहां उसका शव पड़ा था, वहीं काफी खून बहा हुआ था. पटेल साह की उम्र लगभग 37 साल थी और वह अपने ससुराल लगवन में ही रहकर स्टैंड किरानी का काम करता था. कहा जा रहा है कि उसे शराब की भी लत थी.
मृतक के भाई नोनीहाट निवासी राजकुमार साह ने बताया कि लगवन गांव के उमेश साह, प्रदीप साह एवं रामसेवक साहा उसके भाई के साथ अक्सर लड़ाई-झगड़ा करते थे. वे उसके काम का विरोध करते थे. राजकुमार के आरोप के मुताबिक इन तीनों ने मिल कर हत्या करवा दी है. मृतक के तीन बच्चे हैं. जामा थाना कांड संख्या 34 को दफा 302 एवं 341 के तहत दर्ज किया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >