क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार में 35 मामलों की हुई सुनवाई

दुमका : संताल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त बालेश्वर सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की बैठक मंगलवार को हुई, जिसमें 35 मामलों की सुनवाई हुई तथा समय सारिणी निर्धारित की गयी. आयुक्त ने बताया कि जिले के ऐसे महत्वपूर्ण पथ जो यात्री बसों के लिए उपयोगी है, उनके परमिट के लिए सरकार को प्रस्ताव […]

दुमका : संताल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त बालेश्वर सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की बैठक मंगलवार को हुई, जिसमें 35 मामलों की सुनवाई हुई तथा समय सारिणी निर्धारित की गयी. आयुक्त ने बताया कि जिले के ऐसे महत्वपूर्ण पथ जो यात्री बसों के लिए उपयोगी है, उनके परमिट के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जा रहा है. अब ऐसे पथों पर भी यात्री बसों को परमिट दिये जायेंगे, जिससे यात्रियों को कम से कम समय में गन्तव्य स्थल तक पहुंचने में सुविधा हो. मंगलवार को जिन मामलों की सुनवाई हुई उनमें दुमका- जसीडीह, दुमका-रामपुरहाट, दुमका-साहेबगंज, दुमका-पाकुड़, दुमका-गोड्डा, साहेबगंज-रांची आदि के पथ शामिल थें. आयुक्त ने कहा कि परिवहन के निर्धारित मानकों का परमीटधारक पालन करें तथा यात्री सुविधाओं का विशेष ध्यान रखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >