बासुकिनाथ : झारखंड विकास मोरचा जरमुंडी प्रखंड के कटहरा गांव मैदान में गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष बाबुराम मुमरू की अध्यक्षता में पंचायत कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया.
सम्मेलन में झाविमो के केंद्रीय महासचिव प्रदीप यादव, देवघर के उपमेयर सह झाविमो केंद्रीय समिति सदस्य संजयानंद झा व गोड्डा लोकसभा प्रभारी विपिन देव मुख्य रूप से उपस्थित थे. प्रदीप यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ता चुनाव के तैयारी में जुट जायें.
झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के संदेश को गांव-गांव घर-घर तक पहुंचाने का निर्देश कार्यकर्ताओं को दिया. कहा राज्य में भय भूख व भ्रष्टाचार से मुक्त सरकार बाबूलाल मरांडी ही दे सकते हैं.
