अवैध पिस्तौल के साथ युवक धराया

गुप्त सूचना पर पुलिस ने युवक को पकड़ा 303 का जिंदा कारतूस भी पुलिस ने किया बरामद दुमका काेर्ट : नगर थाना पुलिस ने अवैध देशी पिस्तौल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शहर के वीर कुंवर सिंह चौक के समीप चूहा बगान के अजय कुमार सिंह को अवैध देशी पिस्तौल […]

गुप्त सूचना पर पुलिस ने युवक को पकड़ा

303 का जिंदा कारतूस भी पुलिस ने किया बरामद
दुमका काेर्ट : नगर थाना पुलिस ने अवैध देशी पिस्तौल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शहर के वीर कुंवर सिंह चौक के समीप चूहा बगान के अजय कुमार सिंह को अवैध देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया. शनिवार की रात नगर थाना के एसआइ ढेना किस्कू गश्ती कर रहे थे. तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि कुलदीप सिंह स्थित शराब दुकान के समीप वीर कुंवर सिंह चौक के पास कुछ अपराधी चहलकदमी कर रहे हैं.
सूचना पाकर पुलिस वीर कुंवर सिंह चौक पहुंची, तो पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा. तब पुलिस ने उसे पीछा कर पकड़ लिया. पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अजय कुमार सिंह और खुद को चूहा बगान का रहने वाला बताया. पुलिस ने जब तलासी ली, तो उसके पास एक लोडेड देशी पिस्तौल बरामद हुआ. पिस्तौल खोलने पर उसके अंदर से एक .303 का जिंदा कारतूस भी मिला. पिस्तौल के कागजात मांगे जाने पर वह हथियार का कागजात पेश नहीं कर पाया. एसआइ ढेना किस्कू ने आयुध अधिनियम के तहत अजय कुमार सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >