रानीश्वर : दुमका-सिउड़ी पथ पर रानीश्वर थाना क्षेत्र में दूरभाष केंद्र के पास बुधवार की सुबह सड़क हादसे में एक 59 वर्षीया महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतका का नाम झरना भुई था. वह रानीश्वर का ही रहनेवाला था.
झरना सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान वह किसी वाहन की चपेट में आ गयी. इधर सोमवार को इसी पथ पर बिलकी नदी पुल के तीखे मोड़ पर ट्रक -टेम्पो की टक्कर घायल हुए मो काशिम मियां की इलाज के दौरान सिउड़ी सदर अस्पताल में मौत हो गयी. वहीं जरमुंडी थाना अंतर्गत जोगियामोड़ के समीप देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर बुधवार को सड़क दुर्घटना में जानकी राय (61वर्ष) की मौत हो गयी.
घटना देर शाम करीब आठ बजे की है. मृतक हथनामा पंचायत, बाघमारी-हिरणमारा गांव का रहनेवाला बताया गया. वह जोगियामोड़ काम से आया था. वह वापस पैदल घर जा रहा था. ग्रामीणों ने बताया कि देवघर की और से आ रही तेज गति में टूरिस्ट वोल्वो बस ने उसे कुचल दिया.
दुर्घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दिलीप यादव पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. भाग रहे टूरिस्ट गाड़ी को जरमुंडी में पुलिस ने रोक जब्त कर थाने ले गयी. लाश को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया गया.
