भूकंप : भागने के दौरान छात्रा घायल

सरैयाहाट : बुधवार को देर शाम आयी भूकंप में एक छात्रा बुरी तरह घायल हो गई. छात्रा जूली कुमारी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सरैयाहाट में कक्षा 8 में पढ़ती है. जूली भूकंप आने की बात सुनकर भागने लगी. इसी क्रम में वह सीढ़ी से गिर गई, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गयी. घायल […]

सरैयाहाट : बुधवार को देर शाम आयी भूकंप में एक छात्रा बुरी तरह घायल हो गई. छात्रा जूली कुमारी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सरैयाहाट में कक्षा 8 में पढ़ती है. जूली भूकंप आने की बात सुनकर भागने लगी. इसी क्रम में वह सीढ़ी से गिर गई, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गयी. घायल का इलाज सरैयाहाट अस्पताल में कराया गया. बीती रात जुली ऊपर के कमरे में थी, जैसे ही उसने भूकंप का नाम सुना, तो नीचे आने लगी, इसी बीच एक छात्रा नीचे उतरने के दौरान सीढ़ी पर से लुढ़क कर नीचे गिर गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >