आज से चलेगा ग्राम उदय से भारत उदय अभियान

24 को पीएम नरेंद्र मोदी ग्राम सभाओं को करेंगे संबोधित पंचायतों में टीवी व रेडियो पर सुनने की करायी जायेगी व्यवस्था दुमका : दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सभी ग्राम सभाओं को संबोधित करेंगे. टेलीविजन तथा रेडियो पर इसे सुनने की व्यवस्था पंचायत […]

24 को पीएम नरेंद्र मोदी ग्राम सभाओं को करेंगे संबोधित

पंचायतों में टीवी व रेडियो पर सुनने की करायी जायेगी व्यवस्था
दुमका : दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सभी ग्राम सभाओं को संबोधित करेंगे. टेलीविजन तथा रेडियो पर इसे सुनने की व्यवस्था पंचायत स्तर पर की जा रही है. सरकार के प्रधान सचिव से उक्त निर्देश प्राप्त हुआ है. उपायुक्त ने बताया कि 14 से 24 अप्रैल के दौरान ‘ग्राम उदय से भारत उदय अभियान’ चलाया जाएगा, जिसके अन्तर्गत ग्राम पंचायत की विकास योजनाओं,
प्रधान मंत्री आवास योजना के लाभुकों की चयन प्रक्रिया, स्वयं सहायता समूहों की वर्तमान स्थिति एवं उनके द्वारा सदस्यों के जीवन में लाये गये सामाजिक आर्थिक बदलाव, पंचायती राज संस्थाओं से सहयोग की अपेक्षा एवं उनके संबंध में दी जाने वाली जानकारी, ग्रामीण पेयजल आपूर्ति, ग्रामीण स्वच्छता, अनुसूचित जाति,
जनजाति एवं दिव्यांग व्यक्तियों के सामाजिक आर्थिक जीवन में भागीदारी बढ़ाने आदि पर चर्चा की जाएगी. अभियान से पूर्व इसके प्रचार प्रसार के रूप में प्रभात फेरी, गांव का सफाई अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगितायें आदि आयोजित किये जाने का निदेश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >