दिया रोजगार का झांसा
काठीकुंड : प्रखंड के झगराही गांव की 50 वर्षीय होपनी मरांडी अपनी दो बेटियों के साथ गांव की एक और लड़की की सकुशल वापसी की गुहार काठीकुंड थाना पुलिस से लगायी है. इन तीन लड़कियों को सितंबर महीने में दिल्ली में बेच दिया गया है.
बकौल होपनी सितंबर माह में बोड़ाचापड़ गांव का मुरली हेंब्रम होपनी मरांडी के घर पहुंचा था. उस वक्त उसके घर में बड़ी बेटी 25 साल की श्रीफुल मुमरू, छोटी बेटी 17 साल की लखीमुनी मुमरू एवं गांव के ही रावण मुमरू की 16 साल की बेटी बड़की मुमरू मौजूद थीं.
