सम्मेलन में जायेंगे हजारों झामुमो कार्यकर्ता

काठीकुंड : प्रखंड के डाकबंगला परिसर काठीकुंड में झामुमो की प्रखंड इकाई की बैठक नइमुद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें 7 जनवरी को दुमका में होनेवाले कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रत्येक पंचायत से पांच-पांच कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित कराने, दो फरवरी को झारखंड दिवस की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने तथा वर्तमान राज्य सरकार द्वारा जनता […]

काठीकुंड : प्रखंड के डाकबंगला परिसर काठीकुंड में झामुमो की प्रखंड इकाई की बैठक नइमुद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें 7 जनवरी को दुमका में होनेवाले कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रत्येक पंचायत से पांच-पांच कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित कराने, दो फरवरी को झारखंड दिवस की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने तथा वर्तमान राज्य सरकार द्वारा जनता के लिए संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं व किये गये कार्यो तथा उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया.

बैठक में विधायक प्रतिनिधि जॉन सोरेन, इमतियाज अंसारी, रोबिन लाहा, सखिल अंसारी, हसन, गौरीशंकर भगत, स्टीफन मरांडी, मलय मोदी, रामरूप भगत, अनवर अंसारी, पार्थो मंडल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >