डीडब्ल्यूओ ने पहाड़िया विद्यालय का निरीक्षण
बासुकिनाथ : जरमुंडी प्रखंड महरा गांव स्थित आवासीय पहाड़िया विद्यालय का निरीक्षण गुरुवार को जिला कल्याण पदाधिकारी सबीर अहमद ने किया. डीडब्लुओ ने बताया कि स्कूल खुला था लेकिन विद्यालय में शत प्रतिशत विद्यार्थी अनुपस्थित थे.
स्कूल प्रधानाघ्यापक कविंद्र नारायण सिंह का कार्यकलाप सही नहीं पाया गया. स्कूल से वह अनुपस्थित थे. फोन कर बुलाया गया. बच्चे के अनुपस्थिति पर प्रधानाध्यापक ने बताया कि छुट्टी के कारण बच्चे स्कूल नहीं पहुंचे हैं. डीडब्लुओ ने बताया कि प्रधानाध्यापक शराब के नशे में धुत मिले.
वे हमेशा नशे में धुत रहते हैं. स्कूल की स्थिति असंतोषजनक थी. भोजनालय, स्कूल भवन आदि का निरीक्षण किया गया. विद्यालय के उपस्कर की जांच रजिस्टर से मिलान कर किया गया. स्कूल से संबंधित रजिस्टर की भी जांच की गयी.
