दहेज की बलि चढ़ी अंजनी

दलाही : मसलिया थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव में एक 20 वर्षीया विवाहिता अंजनी की दहेज के लिए हत्या कर दिये जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में मृतका के पिता के बयान पर मसलिया थाना में ससुराल वालों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है तथा ससुर निताई राजहंस को गिरफ्तार कर जेल […]

दलाही : मसलिया थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव में एक 20 वर्षीया विवाहिता अंजनी की दहेज के लिए हत्या कर दिये जाने का मामला सामने आया है.

इस संबंध में मृतका के पिता के बयान पर मसलिया थाना में ससुराल वालों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है तथा ससुर निताई राजहंस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.

मसलिया थाना पुलिस के अनुसार, देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र अंतर्गत मिशड्रीह निवासी रंजीत प्रसाद ठाकुर की पुत्री अंजनी कुमारी की शादी मसलिया के ठाढ़ी गांव में 10 महीने पूर्व निताई राजहंस के पुत्र वासुदेव राजहंस के साथ हुई थी. परिवार वालों ने बेटी की शादी में दान-दहेज भी दिया.

आरोप है कि ससुराल वालों ने शादी के कुछ दिनों के बाद से ही अंजनी को दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था. अंजनी के परिजनों के मुताबिक, ससुराल वाले दहेज के तौर पर गाड़ी, टीवी व फ्रीज की मांग कर रहे थे.

मामले में बेटी के बुलावे पर अंजनी के पिता गांव पहुंचे थे और पंचायती भी करायी थी. लड़की के पिता ने बेटी-दामाद को एक गाय देकर 15 मई को मायके से ससुराल विदा किया था. 18 मई की देर शाम वासुदेव के ससुरालवालों को सूचित किया गया कि अंजनी फांसी लगाकर मर गयी है. पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है.

दर्ज करायी प्राथमिकी

घटना को लेकर मृतका के पिता रंजीत प्रसाद ठाकुर ने अपने दामाद वासुदेव राजहंस, बेटी के ससुर निताई राजहंस, सास लतिका देवी, चाचा ससुर मितन राजहंस, मामा ससुर जितेंद्र नाथ ठाकुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है. मसलिया पुलिस ने कांड संख्या 31/13 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >