धूमधाम से मनेगा बाहा पर्व

दुमका : बाहा पर्व की तैयारी को लेकर दिसोम मारंग बुरु युग जाहेर आखड़ा की बैठक गुरूवार को लेटो गांव में कोषाध्यक्ष सुनील टुडू की अध्यक्षता में हुई. जिसमें संतालों का पर्व बाहा की तैयारी इसे धूमधाम से मनाने को लेकर चरचा की गई. जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अखड़ा द्वारा बाहा […]

दुमका : बाहा पर्व की तैयारी को लेकर दिसोम मारंग बुरु युग जाहेर आखड़ा की बैठक गुरूवार को लेटो गांव में कोषाध्यक्ष सुनील टुडू की अध्यक्षता में हुई. जिसमें संतालों का पर्व बाहा की तैयारी इसे धूमधाम से मनाने को लेकर चरचा की गई. जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अखड़ा द्वारा बाहा पर्व 22 मार्च को जामा प्रखंड के कुकुरतोपा गांव में अखड़ा और कुकुरतोपा ग्रामीणों के बीच में धूमधाम से मनाया जायेगा. इसकी शुरू आत प्रात: सुबह 10 बजे जाहेर थान में पूजा-पाठ कर की जायेगी. बैठक में काहा मरांडी, श्यामलाल मरांडी, बाबूराम मुर्मू, सोम किस्कू, गोपिन किस्कू, संग्राम किस्कू, नविह मुर्मू, मुनि हांसदा, सुमी मुर्मू, बहामुनी टुडू, मरिमरा मुर्मू, बहामुनी टुडू, गुरवा मुर्मू आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >