विकास से अछूता है आलगपाथर
गांव के विकास के लिए सरकार द्वारा सैकड़ों योजनाएं लायी गयी है, मगर अलगापाथर का विकास न होना. उन योजनाओं के धरातल पर लागू नहीं हाेने की बात का दर्शाता है.
रानीश्वर : प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम तहत टीम गुरुवार को प्रखंड अंतर्गत गोबिंदपुर पंचायत के आलगपाथर गांव पहुंची. यहां ग्रामीण एकजुट हुए और प्रभात खबर के साथ गांव की समस्याएं साझा की़ ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पेयजल और सिंचाई की समस्या गंभीर बनी हुई है़ गांव में प्राथमिक स्कूल है, जिसमें एक ही शिक्षक है़ं जिससे पठन-पाठन बाधित हो रहा है़ जिस दिन शिक्षक स्कूल के बाहर रहते हैं.
उस दिन बच्चे पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं. स्कूल परिसर में 20 साल पहले आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ था़ जो आज भी अधूरा पड़ा है़ बहुत सारे लोग खाद्य सुरक्षा का लाभ पाने से भी वंचित रह गये हैं. आगलपाथर गांव उस समय राज्य भर में चर्चा में आया था़ जब यहां तत्कालीन शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की का हेलिकाॅप्टर गिरा था़ हालांकि ग्रामीणों के सहयोग से मंत्री व अन्य की जान बचा ली गई थी़ उस समय मंत्रीजी ने गांव में अस्पताल व स्कूल भवन बना देने तथा गांव का विकास करने का आश्वासन दिया था़ लेकिन नौ साल गुजर जाने के बावजूद आश्वासन कोरा साबित हो रहा है.
