बासुकिनाथ : जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र में शराब बंदी एवं जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रखंड लोक समिति ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. समिति के महामंत्री भागवत रविदास के नेतृत्व में धरना हुआ. उपायुक्त के नाम बीडीओ को मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र के माध्यम से सरकार पर शराब पर रोक लगे, छूटे हुए विधवा, वृद्ध, विकलांग एवं असाध्य रोगियों के पेंशन स्वीकृति के उपरांत जल्द भुगतान हो, 600 से एक हजार मासिक पेंशन किया जाये,
खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सभी व्यक्ति को अनाज उपलब्ध कराया जाये, गरीबों को राशन मिले, प्रत्येक पंचायत में स्वास्थ्य शिविर लगाकर रोगियों का उपचार हो आदि महत्वपूर्ण मांगें शामिल है. मौके पर समिति के महामंत्री भागवत रविदास, बालकृष्ण ब्रम्ह, मंत्री बेबीरानी मुनीलाल मोहली, जिला महिला जागरण मंच के होरिल यादव, रीना देवी, अमोद कुमार, प्रतिमा देवी, राजकुमार दर्वे, श्याम कुमार दास आदि मौजूद थे.
