दुमका : एक महिला ने एसपी से शिकायत की है कि उसके अपने ही लोग उसे डायन कहकर प्रताड़ित कर रहे हैं. गुहियाजोरी-सांपडहर की उक्त महिला के मुताबिक संपत्ति हड़पने के लिए हर एक हथकंडे लोग अपना रहे हैं. उसके आवेदन के मुताबिक उसे डायन बताकर मैला पिलाने से लेकर बिजली खंभा में बांधकर बरछी-चाकू से मारपीट करने,
जमीन-जगह लिखा लेने, बेटा को मानसिक रूप से बीमार बना देने का जिक्र किया है. एसपी विपुल शुक्ला ने महिला के उक्त आवेदन पर कार्रवाई करने का आदेश मुफस्सिल थाना प्रभारी को दिया है. श्री शुक्ला ने बताया कि शिकायत की सत्यता की जांच करने और आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है.
