अगलगी पीड़ितों को नहीं मिली राहत
रानीश्वर : सदर प्रखंड अंतर्गत बालीराम गांव के अगलगी के पीड़ित परिवारों को दो दिनों बाद भी प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की राहत नहीं मिल पायी है. प्रखंड के रानीबहाल पंचायत अंतर्गत इस गांव में दो दिन पहले अगलगी की घटना थी, लेकिन अब तक पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध नहीं कराया गया है़
बलीराम गांव में शुक्रवार को दोपहर बाद अचानक आग लग गयी थी, जिससे एक दर्जन घर जल गये थे़ अगलगी के बाद पीड़ित परिवार के लोग खुले आसमान के नीचे सो रहे हैं और सामग्री के अभाव में खाना भी नहीं बना पा रहे हैं. लिहाजा उन लोगों को आसपास के लोग सहयोग कर रहे हैं. लेकिन प्रशासन अब तक गांव नहीं पहुंचा है़ जिससे पीड़ित परिवार व ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है़
