मसलिया : मसलिया प्रखंड के खुटोजोरी पंचायत भवन का चापानल एक साल से खराब होकर पड़ा है. ग्रामीणों ने बताया कि नये पंचायत भवन बनाने के समय यहां एक चापानल लगाया गया था. उस चापानल में बोरिंग कम किये जाने के कारण चापानल से पानी नहीं निकलता है. जिससे पंचायत दिवस के दिन दूर-दराज से पंचायत भवन में आने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है. पंचायत सचिव भगीरथ कुंवर ने बताया कि चापानल खराब रहने पर सभी लोगों को परेशानी हो रही है.
पंचायत के खाते में पेयजल व स्वच्छता विभाग की ओर से राशि आने के बाद ही चापानल को मरम्मती करायी जायेगी. इधर प्रखंड के हथियापाथर पंचायत भवन का चापानल खराब होकर पड़ा है. चापानल खराब रहने के कारण पंचायत में कार्य करने वाले कर्मियों के साथ-साथ आमजनों को भी परेशानी होती है.
