विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज

घर में महिला को अकेली पाकर की छेड़खानी कपड़े फाड़े, महिला द्वारा हल्ला करने पर आराेपित हुआ फरार मसलिया : सलिया थाना क्षेत्र के कठलिया गांव में एक विवाहिता के साथ मनचले युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया. मामले को लेकर महिला ने मसलिया थाना में नामजद आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. […]

घर में महिला को अकेली पाकर की छेड़खानी

कपड़े फाड़े, महिला द्वारा हल्ला करने पर आराेपित हुआ फरार
मसलिया : सलिया थाना क्षेत्र के कठलिया गांव में एक विवाहिता के साथ मनचले युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया. मामले को लेकर महिला ने मसलिया थाना में नामजद आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सोमवार की शाम के करीब सात बजे वह अपने बच्चों को सुला रही थी. उस समय उसके पति मछली के लिए मसानजोर डैम गये थे और महिला घर में अकेली थी. मौके का फायदा उठाकर उसी समय गांव का युवक राजेश मंडल उसके घर पहुंच गया और मुर्गा खरीदने का बहाना बनाने लगा. तब उसने बताया कि उसके घर में मुर्गा नहीं है.
इसके बाद युवक राजेश मंडल भद्दी-भद्दी बातें करते हुए छेड़खानी शुरू कर दी. जब महिला ने इसका विरोध किया तो राजेश ने उसे जबरदस्ती पकड़ कर जमीन पर पटक दिया और उसके कपड़े फाड़ दिये. तब वह शोर मचाने लगी, जिससे वह भाग खड़ा हुआ. पुलिस ने पीड़िता के बयान पर बुधवार को मसलिया थाना कांड संख्या 12/2016 में भादवि की धारा 376 व 511 के तहत कठलिया गांव के राजेश मंडल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. समाचार लिखे जाने तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >