चिकनियां में बनाया जा रहा था नकली डाबर लाल मंजन

फैक्ट्री संचालक फरार मकान मालिक हिरासत में, हो रही पूछताछ जामा : जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकनियां पंचायत के चांदनी चौक में नकली डाबर लाल मंजन बनाया जा रहा था. पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर जिस मकान में फर्जी तरीके से फैक्ट्री चल रहा था, उसके मकान मालिक को हिरासत में लिया है. जबकि […]

फैक्ट्री संचालक फरार मकान मालिक हिरासत में, हो रही पूछताछ

जामा : जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकनियां पंचायत के चांदनी चौक में नकली डाबर लाल मंजन बनाया जा रहा था. पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर जिस मकान में फर्जी तरीके से फैक्ट्री चल रहा था, उसके मकान मालिक को हिरासत में लिया है. जबकि फैक्ट्री चलाने वाला तथा मंजन बनाने वाला पुलिस के हाथ से बच निकलने में कामयाब रहा.
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 60 ग्राम और 15 ग्राम मंजन का एक बोरा डब्बा और दो कार्टून बरामद किया है. साथ ही दंत मंजन बनाने की सामग्री भी बरामद की है. पुलिस मकान मालिक विश्वनाथ भंडारी से पूछताछ कर रही है.
कई राज से उठेगा परदा !
पुलिस की माने तो मामले को लेकर पूछताछ में मकान मालिक कई राज उगल सकते हैं. मसलन ये फैक्ट्री कब से यहां चल रही है ? कौन-कौन लोग इसमें सम्मलित हैं और इसकी जानकारी थी या नहीं. अगर थी भी तो पुलिस को क्यों इतला नहीं किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >