युवक ने गंवायी जान मृतक देवघर के मोहनपुर के रोपनी गांव का रहने वाला

किसी काम को लेकर आया था सरैयाहाट दुमका : सरैयाहाट-मोहनपुर मुख्य मार्ग पर एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिससे उस पर सवार के सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतक के मोबाइल से उसके घर पर फोन किये जाने से उसकी शिनाख्त देवघर जिले के मोहनपुर […]

किसी काम को लेकर आया था सरैयाहाट

दुमका : सरैयाहाट-मोहनपुर मुख्य मार्ग पर एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिससे उस पर सवार के सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतक के मोबाइल से उसके घर पर फोन किये जाने से उसकी शिनाख्त देवघर जिले के मोहनपुर के रोपनी गांव के रहने वाले चंद्रदेव दास के रूप में की गयी है. चंद्रदेव 25 साल का था और किसी काम से अपनी मोटरसाइकिल से सरैयाहाट की ओर आया हुआ था.
देर शाम वह दिग्घी से सरैयाहाट की ओर लौट रहा था. इसी दौरान मोड़ पर अनियंत्रित होकर वह गिर गया, जिससे उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. घटना के चंद मिनट के बाद उसी मार्ग से गुजर रही पुलिस की नजर उसकी गिरी हुई मोटरसाइकिल पर पड़ी तथा पास में युवक को भी मृत पाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >