आये दिन हो रहे आंतकवादी व उग्रवादियों के हमले से मोरचा लेने के लिए आधुनिक हथियारों के बारे में पुलिस पदाधिकारियों को अवगत कराया गया
दुमका : दुमका के पुलिस लाइन में इन दिनों आवृत्ति प्रशिक्षण के तहत पुलिसकर्मियों को आधुनिक हथियारों के उपयोग के सही तौर तरीकों के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. साथ ही साथ उनकी कार्य दक्षता को भी बेहतर करने के लिए विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है. इसके तहत उन्हें स्पीड मार्च भी करवाया जाता है, जिसके तहत 15, 25 और 30 किलोमीटर तक का मार्च कराया जाता है,
ताकि अभियान के दौरान उन्हें पैदल ही लंबी दूरी तय करने में परेशानी न हो और इसके लिए वे हमेशा तैयार रहे. इंडियन रिजर्व बटालियन के प्रशिक्षित जवानों में से सोनू शर्मा, सुनील सिप्पू एवं रमेश भगत 28 दिनों का यह आवृत्ति प्रशिक्षण दे रहे हैं. जिससे उग्रवाद को खुल कर मुकाबला किया जा सके.
