लूट का सामान जब्त कर एक को पकड़ा, भेजा जेल

बेलमी मोड़ दुम डकैती कांड का उदभेदन दुमका कोर्ट : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलमी मोड़ दुम में हुए डकैती कांड का उदभेदन पुलिस ने कर दिया है. पुलिस ने इस कांड में संलिप्त जोहन हेंब्रम ऊर्फ जान को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत सोमवार को जेल भेज दिया. डकैती की यह घटना दुम […]

बेलमी मोड़ दुम डकैती कांड का उदभेदन
दुमका कोर्ट : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलमी मोड़ दुम में हुए डकैती कांड का उदभेदन पुलिस ने कर दिया है. पुलिस ने इस कांड में संलिप्त जोहन हेंब्रम ऊर्फ जान को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत सोमवार को जेल भेज दिया. डकैती की यह घटना दुम के सिमांत मंडल के घर में 5 फरवरी की रात को हुई थी.
इस घटना के अगले दिन 6 फरवरी को सिमांत मंडल ने भादवि की धारा 395 के तहत 6 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उसी रात बुनबुनी रामगढ़ में विश्वनाथ साह के घर में डकैती की घटना हुई थी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस के हत्थे चढ़े जोहन मुरमू ने पुलिस को बताया है कि एक ही रात दोनों जगहों पर हुई डकैती की घटना को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया है. जोहन मुरर्मू 2014 में हत्या के अरोप में भी जेल जा चुका है. पुलिस ने गिरफ्तार जान के पास से लूटे गये कुछ सामानों को बरामद किया है, जो उसके हिस्सा में मिला था.
पहले ही बनी थी डकैती की योजना
रामगढ़ व बेलमी मोड़ में डकैती की घटना को अंजाम देने के पहल अपराधियों ने यह योजना बनायी थी. 5 फरवरी को शाम के समय चैनपुर जाने वाली रोड के बगल में बैठ कर अपराधियों ने योजना बनाई. इसमें विरेंद्र सोरेन ने बुनबुनी गांव के विश्वनाथ साह की दुकान में डकैती करने की राय.
जबकि गेबरियल ने दुम में सीमांत मंडल की दुकान में डकैती करने का आसान बताया. योजना बनाने के बाद दो मोटरसाइकिल पर चार लोग सवार होकर रवाना हुए. जबकि पैदल 2 लोग पहले बुनबुनी गांव में विश्वनाथ साह के दुकान पर पहुंचे थे.
वीरेंद्र के पास पिस्तौल थी. वीरेंद्र ने विश्वनाथ साह का दरवाजा खटखटाया और दरवाजा खोलने पर उसे नरेश मिर्धा व विरेंद्र ने पकड़ लिया. इसके बाद लूट कर उसी रात बेलमी मोड़ पहुंचे और मंडल के दुकान में लूटपाट की. वहीं पूर्निया फैक्ट्री के पास पहुंचकर लूटे गये सामानों का आपस में बंटवारा किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >