दुमका : पथ निर्माण विभाग की अपर मुख्य सचिव राजबाला वर्मा शनिवार को दुमका पहुंची तथा रविवार 21 फरवरी को मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास तथा लोकार्पण किये जाने वाले पथों का निरीक्षण किया.
इसके अलावा अपर मुख्य सचिव ने गांधी मैदान में मुख्यमंत्री की अगवानी के लिए बनाये गए पंडालों का भी निरीक्षण किया. उन्होंने बनाये गये पंडाल में की गयी. व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर व्यवस्था में और सुधार करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान उनके साथ में पथ निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता रास बिहारी सिंह, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, उपनिदेशक जनसंपर्क अजय नाथ झा तथा कार्यपालक अभियंता राम विलास साहू मौजूद थे.
