दुमका : जकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव में इस बार दर्जन भर प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं तथा उनसे हर एक गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है.
हिजला में प्रशासनिक शिविर के बगल में पुलिस शिविर भी बनाया गया है. जिसमें एक थाना की तरह ही पुलिस पदाधिकारियों से लेकर जवानों की तैनाती की गयी है. जो मेला संपन्न होने तक वहीं कैंप किये रहेंगे. किसी तरह की शिकायत फौरन वहीं दर्ज होगी तथा पुलिस कार्रवाई भी त्वरित करेगी. आपात स्थिति से निबटने के लिए दमकल की भी व्यवस्था की गयी है. डीएसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि सुरक्षा के बावत आवश्यक सभी इंतजाम किये गये हैं.
