सोशल मीडिया में सावधानी जरूरी

दुमका : सूचना एवं जनसम्पर्क द्वारा आयोजित ‘भूल से भी भटके नहीं हम’ कार्यक्रम के तहत दुमका के होली चाइल्ड विद्यालय में एसपी विपुल शुक्ला ने छात्राओं को आगाह किया कि सोशल मीडिया और इंटरनेट का उपयोग करते हुए वे जागरूक रहें अन्यथा साइबर अपराध का शिकार हो सकते हैं. होली चाइल्ड विद्यालय की छात्राओं […]

दुमका : सूचना एवं जनसम्पर्क द्वारा आयोजित ‘भूल से भी भटके नहीं हम’ कार्यक्रम के तहत दुमका के होली चाइल्ड विद्यालय में एसपी विपुल शुक्ला ने छात्राओं को आगाह किया कि सोशल मीडिया और इंटरनेट का उपयोग करते हुए वे जागरूक रहें अन्यथा साइबर अपराध का शिकार हो सकते हैं.

होली चाइल्ड विद्यालय की छात्राओं को एक फिल्म के माध्यम से एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया के एकाउंट आसानी से ‘हैक’ कर आपत्तिजनक सामग्री उनके नाम से परोसी जा सकती है. पासवर्ड की सुरक्षा सबसे अहम है, इसे समय अंतराल पर बदलते रहना चाहिए. एसपी ने बताया कि कुछ लड़के उपहार में लड़कियों को मोबाइल देकर कई तरह की जानकारी, डाटा, विडियो और फोटो अपने कंप्यूटर पर प्राप्त कर लेते हैं, इससे बचना चाहिए.

अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहते हुए साईबर आकर्षण में फंसना नहीं चाहिए. श्री शुक्ला ने बताया कि साइबर अपराध का शिकार होने पर छुपाये नहीं, तत्काल अपने अभिभावक अथवा शिक्षक को जानकारी दें अन्यथा वे बड़े मामले में ‘ट्रेप’ हो सकतीं हैं. बिना हिचक पुलिस को भी ऐसे मामले में तत्काल सूचना दी जानी चाहिए.

पूरे प्रमंडल में चलाये जायेंगे ऐसे कार्यक्रम
उप निदेशक जनसम्पर्क अजय नाथ झा ने बताया कि दुमका ही नहीं पूरे प्रमंडल में यह जागरूकता कार्यक्रम चलाया जायेगा, ताकि लडकियों को साईबर अपराध और अन्य प्रकार के बहकावे में आने से बचाया जा सके. लड़कियां अपनी प्राथमिकतायें तय करें. पढ़ाई और रोजगार को ही महत्व दें. विदायी या शादी प्राथमिकता ना हो. फेसबुक और सोशलमीडिया में अपना एकाउन्ट बनाने के लिए उस आइडी ईमेल का उपयोग करें, जो सबको पता ना हो. सुरक्षित रहें-लक्ष्य के लिए समर्पित रहें.
कार्यक्रम में ये थे उपस्थित
इस अवसर पर विद्यालय के कक्षा 9 की प्रेरणा झा, ज्योत्सना कुमारी, साक्षी कुमारी, रितिका उपाध्याय, कक्षा 8 की खुशी भारती, नैन्सी घिडि़या, कक्षा 7 की कोमल कुमारी, तथा कक्षा 6 की अदिति कुमारी ने अपने प्रश्न और शंकाओं को रखा. कार्यक्रम में स्कूल की सेक्रेटरी सिस्टर ब्लेस डिमेलो, प्राचार्या सिस्टर पुष्पिता के अलावा एसपी आफिस के कंप्युटर इंजीनियर विधान एवं विद्यालय की शिक्षिका सिस्टर लूसिया, स्मिता आनन्द, शबनम, संजीव, रंजना, शिक्षक उत्तम एवं मनोज आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >