बासुकिनाथ : माघ अष्टमी तिथि पर सूर्य मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. बासुकिनाथ से करीब दस किलोमीटर दूर केशरी के सूर्य मंदिर में काफी सख्ंया में श्रद्धालुओं ने पूजाa-अर्चना किया. सोमवार को भक्तों ने करीब पांच सौ पाठा का बलि मंदिर के समक्ष प्रदान की गयी. पुलिस व्यवस्था के तहत भक्तों ने पूरी श्रद्धा भक्ति से भगवान सूर्य की पूजा किया. अहले सुबह से ही सूर्य मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रही. भगवान सूर्य के मंत्र से वातावरण भक्तिमय बना रहा.
मंदिर परिसर में भक्तों ने बड़ी सख्ंया में बच्चों का मूंडन संस्कार भी कराया. मान्यता है की सूर्य उपासना के इस पर्व को पूरे नेम निष्ठा के साथ करने से भगवान सूर्य अपने भक्तों को आशीर्वाद देकर उन्हें सब कष्टों से उबारते हैं. हिन्दू संस्कृति में भगवान सूर्य को अनुशासन का देवता माना जाता है.
वहीं मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए सैकड़ों भक्तों ने दान देकर पुण्य के भागी बने. देवघर, गोड्डा, जामताड़ा, बांका, जमुई आदि जगहों के भक्तों की भीड़ को यहां देखा गया. भक्तों ने खुले आसमान के नीचे प्रसाद बनाकर इसे ग्रहण किया. भक्तों के सुविधार्थ मंदिर निर्माण समिति के दर्जनों सदस्य लगे हुए थे.
