मांगों को लेकर नि:शक्तों ने निकाली रैली
दुमका : झारखंड विकलांग संघर्ष मोरचा द्वारा अंतरराष्ट्रीय नि:शक्तता दिवस के अवसर पर अधिकार रैली निकाली गयी. सिदो कान्हू इंडोर स्टेडियम से यह रैली विभिन्न चौक-चौराहों तथा मार्ग से होते हुए समाहरणालय पहुंची, जहां उपायुक्त कार्याजलय का घेराव किया गया.
इस कार्यक्रम के जरिये नि:शक्तों को उनके अधिकार प्रदान किये जाने की पुरजोर मांग की गयी. बाद में उपायुक्त को 12 सूत्री ज्ञापन भी सौंपा गया.
रैली-प्रदर्शन में बलदेव राय, प्रियतम कुमार सिंह, सदानंद कुंवर, रवि चौधरी, मुखी मुमरू, सुनीता टुडू, लीला कुमारी, रेखा देवी, भागवत राय, सुमेश्वर दास, प्रफुल्ल दास, प्रेमशीला मरांडी, मंजू देवी, प्रमीला कुमारी, जानकी कुमारी, घनश्याम दास, संतोषिनी मुमरू, किरण कुमारी, बलाय हेंब्रम, सिकंदर कुमार यादव, ठाकुर किस्कू, मोटका हेंब्रम, सुरेश मुर्मू, संदीप मरांडी, बरनवास सोरेन, राजेंद्र सोरेन, दयाशंकर कापरी, अजीत राम, रामनाथ यादव, बाबूलाल केवट, राम प्रसाद राउत, नंदलाल मंडल आदि मौजूद थे.
