दो पक्षों में मारपीट, चार गिरफ्तार

दुमका कोर्ट : शहर के दुधानी डोमपाड़ा में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने उक्त मुहल्ले के राजा तूरी, कारु तूरी, गोदा तूरी और कटकी तूरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. चापानल में स्नान के दौरान दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये तथा लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर प्रहार कर […]

दुमका कोर्ट : शहर के दुधानी डोमपाड़ा में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने उक्त मुहल्ले के राजा तूरी, कारु तूरी, गोदा तूरी और कटकी तूरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. चापानल में स्नान के दौरान दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये तथा लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर प्रहार कर सिर फोड़ दिया.मामले में पहली प्राथमिकी राजा तूरी ने दर्ज करायी है. उसने कारु तूरी, गोदा तूरी व कटकी तूरी के विरूद्ध तथा गोदा तूरी ने राजा तूरी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >