आत्महत्या नहीं हत्या का है मामला

दुमका : शिकारीपाड़ा के जियापानी गांव में एक युवती की हत्या के मामले को आत्महत्या का रूप दिये जाने पर पुलिस के रवैये पर मृतका के पिता ने आपत्ति जतायी है तथा एसपी से शिकायत करते हुए कहा है कि उनकी बेटी की हत्या हुई है. उसने आत्महत्या नहीं की है. मृतका के पिता बांसपहाड़ी […]

दुमका : शिकारीपाड़ा के जियापानी गांव में एक युवती की हत्या के मामले को आत्महत्या का रूप दिये जाने पर पुलिस के रवैये पर मृतका के पिता ने आपत्ति जतायी है तथा एसपी से शिकायत करते हुए कहा है कि उनकी बेटी की हत्या हुई है. उसने आत्महत्या नहीं की है.

मृतका के पिता बांसपहाड़ी डाहरटोला निवासी सोम बेसरा ने शिकारीपाड़ा थाना कांड संख्या 147/13 में भादवि की दफा 306 को बदलकर दफा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की. उसने एसपी को इस बावत आवेदन भी दिया और कहा कि 19 वर्षीय बेटी को उसका पति राजीव मुमरू, ससुर इलायची मुमरू, सास सबरी टुडू, देवर सुरेंद्र मुमरू ने जहर देकर मार डाला.

उसने यह सभी बात थाने में बताया. लेकिन जो बात आवेदन में लिखकर व पढ़कर सुनाया गया तथा हस्ताक्षर लिया गया, बाद में अन्य लोगों से जब दर्ज प्राथमिकी को उसने पढ़वाया,तो उसके कथनानुसार प्राथमिकी में बातें दर्ज नहीं थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >