शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल

दुमका : विश्वविद्यालय में 13 माह से बिन वेतन के स्थायी रुप से कार्यरत कर्मचारियों ने बुधवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया. आंदोलन की शुरुआत विवि क र्मचारी संघ के सचिव प्रह्वाद सिंह ने भूख हड़ताल पर बैठने वाले कर्मचारियों को माला पहनाकर किया. पहले दिन भूख हड़ताल पर अंजू मुमरू, भरत मल्लिक, प्रेमचंद […]

दुमका : विश्वविद्यालय में 13 माह से बिन वेतन के स्थायी रुप से कार्यरत कर्मचारियों ने बुधवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया. आंदोलन की शुरुआत विवि क र्मचारी संघ के सचिव प्रह्वाद सिंह ने भूख हड़ताल पर बैठने वाले कर्मचारियों को माला पहनाकर किया.

पहले दिन भूख हड़ताल पर अंजू मुमरू, भरत मल्लिक, प्रेमचंद सोरेन, पलटन किस्कू भूख हड़ताल पर रहे.

कुलसचिव से वेतन दिलाने की मांग

सेवानियमित कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव को ज्ञापन सौंपकर नियमित किये गये सभी कर्मचारियों को वेतन भुगतान कराने की मांग की. कर्मचारियों ने कहा कि विवि प्रशासन वेतन दिलाने के मामले में सकारात्मक पहल नहीं कर रही है.

वेतन मिलने तक चलेगा आंदोलन

कर्मचारियों ने दो टूक एलान किया है कि जब तक वेतन भुगतान नहीं किया जायेगा, नियमित किये गये सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बने रहेंगे. तय कार्यक्रम के तहत इस क्रमिक भूख हड़ताल में 28 नवंबर को अंजू मुमरू ,मिलिसेंट टुडू,स्टेनशिला मरांडी,प्रेम किस्कू ,पीथो टुडू एवं वीरेंद्र प्रसाद साह भूख हड़ताल पर रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >